आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी ने भरा नामांकन

0
25

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने पुलिवेंदुला सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। लोकसभा चुनावों के साथ ही, प्रदेश में 13 मई को विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश के सीएम अपनी वर्तमान सीट पुलिवेंदुला से दूसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 2019 में भी वे इसी सीट से चुनाव जीतकर आंध्र प्रदेश के 17वें मुख्यमंत्री बने थे।

मिली जानकारी के अनुसार, चुनावी नामांकन दाखिल करने के दौरान जगन मोहन रेड्डी के साथ लोकसभा में आंध्र प्रदेश से YSR कांग्रेस पार्टी के सांसद अविनाश रेड्डी मौजूद रहे। 2019 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में जगन मोहन रेड्डीकी पार्टी YSR कांग्रेस पार्टी ने  175 में से 151 सीट जीतकर प्रदेश में एकतरफा जीत हासिल की थी। वहीं तेलगु देशम पार्टी (TDP) के खाते में सिर्फ 23 सीटें गई थी।

बता दें कि, इस बार आंध्र प्रदेश में तेलगु देशम पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस पार्टी भी आंध्र प्रदेश में CPI, और CPI(M) के साथ इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। जबकि YSR कांग्रेस अकेले चुनावी मैदान में उतरी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here