आईपीएल 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया

0
93
आईपीएल 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान 20 ओवर में 155/9 ही बना सकी। जवाब में कोलकाता ने 19.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। टीम की जीत में रिंकू सिंह ने नाबाद 53 रन की अहम पारी खेली। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद राजस्थान की टीम 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रनों का स्कोर बनाया है। राजस्थान की तरफ से बल्लेबाजी वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली तो वहीं यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 39 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं इस मैच में केकेआर की बॉलिंग को लेकर बात की जाए तो उसमें वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी का कमाल देखने को मिला, जिसमें दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा सुनील नरेन भी 2 विकेट लेने में कामयाब रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स जब इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने 5 के स्कोर तक अपने दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों को गंवा दिया था। इसके बाद 37 के स्कोर पर केकेआर को तीसरा झटका कैमरून ग्रीन के रूप में लगा। वहीं जब 85 के स्कोर पर कोलकाता ने अपना छठा विकेट गंवाया तो उसके बाद उनके लिए जीत की राह काफी मुश्किल दिख रही थी। यहां से रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने मिलकर 7वें विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी करने के साथ अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। रिंकू के बल्ले से इस मैच में 53 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं रॉय ने नाबाद 29 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने 2 जबकि जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट हासिल किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here