मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। यह मुकाबला टाई रहा। इस सीजन के पहले सुपर ओवर में कोलकाता ने लखनऊ को मात दी। मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 73 के स्कोर पर टीम के 6 विकेट गिर चुके थे। हालांकि, रिंकू सिंह के अर्धशतक की बदौलत कोलकाता ने 150 का आंकड़ा पार किया। कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। रिंकू सिंह 51 गेंदों पर 83 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहसिन खान ने 5 विकेट चटकाए। जवाब में लखनऊ की टीम भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर शमी ने छक्का लगाकर मैच को टाई करा दिया। इसके बाद सुपर ओवर में लखनऊ ने 1 रन ही बनाया। ऐसे में सुपर ओवर की पहली गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर कोलकाता की जीत पर मुहर लगा दी। कोलकाता की यह दूसरी जीत है। 5 अंकों के साथ टीम 8वें पायदान पर पहुंच गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



