आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

0
87
आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। इस मैच को जीतने वाली टीम के चैंपियन बनने की संभावना ज्यादा होगी क्योंकि 2011 से प्लेऑफ सिस्टम आने के बाद 15 में से 12 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीमों ने जीते हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस बराबरी पर हैं। दोनों के बीच अब तक 8 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें 4 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 4 गुजरात टाइटंस ने जीते हैं। कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा। इस सीजन में दोनों टीमों का दो बार आमना-सामना हुआ है और दोनों ने एक-एक जीत हासिल की है। पिछले मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से जीता था। उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से जीत मिली थी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट।

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here