आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज

0
110
आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पंजाब किंग्स को पिछले मैच में राजस्थान से हार मिली थी, जबकि गुजरात को लगातार दो जीत मिली है। पंजाब ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में उन्हें जीत मिली है। टीम 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दूसरी ओर, गुजरात ने 9 मैच में 5 जीत दर्ज की है। टीम 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। गुजरात को प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईपीएल में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। पंजाब किंग्स ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 में जीत मिली है। पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो पंजाब का पलड़ा 3-2 से भारी रहा है। इस सीजन 31 मार्च को दोनों टीमें आमने-सामने थीं, तब पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 3 विकेट से हराया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथर।

पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here