आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज

0
113
आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल में शनिवार का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह इस सीजन का नौवां मुकाबला होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान ने अपना पहला मैच चेन्नई के खिलाफ जीता। वहीं गुजरात को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स 8 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें गुजरात टाइटंस ने 6 और राजस्थान रॉयल्स ने 2 मैच जीते। पिछले सीजन दोनों टीमों ने आपसी हुए दो मुकाबले में एक-एक मैच जीते थे।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा ।

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और दसुन शनाका।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here