आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज

0
80
आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का 56वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला शाम 7.30 बजे से होगा। दोनों टीमों के 11-11 मैच में 14-14 पॉइंट्स हैं। सनराइजर्स हैदराबाद बेहतर नेट रनरेट की वजह से दूसरे और गुजरात टाइटंस तीसरे पायदान पर हैं। आज का मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच जाएगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं। गुजरात टाइटंस ने 5 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 मैच जीता है। पिछले सीजन दोनों मुकाबले गुजरात टाइटंस ने जीते थे। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-12

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथर और राहुल तेवतिया।

सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और हर्ष दुबे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here