मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 19वें सीजन का 37वां लीग मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में खेला गया जिसे गुजरात टाइटंस की टीम 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मैच में 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब हो सकी। सीएसके की इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्होंने 37 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे यहां से उनके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने पारी को एक छोर से संभालने के साथ अंत तक बल्लेबाजी की जिसमें उनके बल्ले से 60 गेंदों में 74 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने तीन विकेट हासिल किए तो वहीं अरशद खान ने 2 जबकि मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने 1-1 विकेट हासिल किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस टीम को शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। गिल इस मैच में 33 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। यहां से सुदर्शन को जोस बटलर का साथ मिला और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 60 गेंदों में 97 रनों की साझेदारी ने इस मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। साई सुदर्शन के बल्ले से इस मैच में 87 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं बटलर ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली। सीएसके की तरफ से गेंदबाजी में अकील होसेन और नूर अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



