मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का 46वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा गया। इस मैच में मेजबान गुजरात टाइटंस की टीम का पंजाब किंग्स से सामना हुआ। इस मैच में पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स का आगाज बेहद खराब रहा। 47 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बावजूद पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही। पंजाब की ओर से सूर्यांश शेडगे ने 29 गेंदों पर शानदार 57 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 3 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं, मार्कस स्टॉयनिस ने 40 रनों का योगदान दिया। गुजरात की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 2-2 सफलता मिली।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के स्कोर के जवाब में गुजरात टाइंटस ने 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर 164 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात की ओर से सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार 57 रनों की पारी खेली। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने 40 रनों का योगदान दिया। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशक ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



