आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराया

0
65
आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में लगातार पांचवीं जीत हासिल कर ली। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस 16 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर पहुंच गई हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने बॉलिंग चुनी। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 33 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद से प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा पैट कमिंस को एक विकेट मिला।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में हैदराबाद 14.5 ओवर में 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 सफलता मिली। गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर पॉइंट्स टेबल पर पहला पायदान हासिल कर लिया। टीम के अब 12 मैच में 8 जीत के साथ 16 पॉइंट्स हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here