आईपीएल 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज

0
88
आईपीएल 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। मैच 3.30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद चेन्नई के लिए यह मैच टॉप-4 की रेस में बने रहने के लिए अहम है। वहीं, 10वें स्थान पर मौजूद लखनऊ के लिए एक और हार टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेन्नई इस सीजन में निरंतरता की कमी से जूझ रही है, लेकिन चेपॉक में टीम लय हासिल करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले सीजन में दोनों के बीच खेला गया मुकाबला चेन्नई ने जीता था। वहीं, इस सीजन दोनों का यह पहला मुकाबला है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमीओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और शिवम दुबे।

लखनऊ सुपर जाइंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here