आईपीएल 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने लगाया शतक

0
109
आईपीएल 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने लगाया शतक
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का 18वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई ने इस मुकाबले में दिल्ली को 23 रनों से हराया। चेन्नई के लिए यह इस सीजन की पहली जीत है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस टारगेट को हासिल नहीं कर पाई। उनकी टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मैच में चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने शतक लगाया है। उन्होंने 56 बॉल में 15 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 115 रन की पारी खेली। सैमसन के अलावा आयुष म्हात्रे ने इस 36 बॉल पर 59 रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस मैच ट्रिस्टन स्टब्स ने अर्धशतक लगाया। स्टब्स ने 38 बॉल पर 60 रन की पारी खेली। वहीं पथुम निसंका ने 24 बॉल 41 रन बनाए। चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here