आईपीएल 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

0
62
आईपीएल 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।दोनों टीमों के बीच इस सीजन का यह पहला मुकाबला होगा। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपना-अपना पांचवां मैच खेलने उतरेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक सिर्फ एक मैच जीता है और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी तक पहली जीत का इंतजार है। टीम अपने 4 में से 3 मैच हार चुकी है, जबकि पंजाब के खिलाफ एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 33 आईपीएल मैच खेले गए। 21 में चेन्नई सुपर किंग्स और 12 में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने कोलकाता को 12 में से 8 मैच हराए हैं, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 4 मैच ही जीत सकी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन।

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोरा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here