मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का 37वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो सकती है। वे अब तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं। टीम पॉइंट्स टेबल पांचवें स्थान पर हैं। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट (-0.790) कमजोर है और टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। हेड-टु-हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 4-4 जीत दर्ज की हैं। पिछले सीजन अहमदाबाद में हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 83 रन से जीत हासिल की थी।
दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI
चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट प्लेयर : अकील हुसैन
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर : प्रसिद्ध कृष्णा
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



