मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 19वें सीजन का 35वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को पंजाब किंग्स की टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद वह 20 ओवर्स में 264 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से केएल राहुल और नितीश राणा का बल्ले से कमाल देखने को मिला, जिसमें दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 220 रनों की साझेदारी भी हुई। केएल राहुल ने इस मैच में नाबाद 152 रनों की पारी खेली तो वहीं राणा के बल्ले से 91 रनों की पारी देखने को मिली। पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट ने 1-1 विकेट हासिल किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब किंग्स को टारगेट का पीछा करते हुए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए सिर्फ 41 गेंदों में 126 रनों की साझेदारी कर दी। प्रियांश आर्या के बल्ले से 43 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों में 76 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के साथ रनों की गति को बरकरार रखने का काम किया। पंजाब किंग्स ने एक समय इस मैच में 201 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से उनके कप्तान श्रेयस अय्यर ने शशांक सिंह के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को 7 गेंद पहले इस मैच में जीत दिलाकर वापस लौटे। श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 36 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं शशांक सिंह के बल्ले से नाबाद 19 रन देखने को मिले। पंजाब किंग्स की ये 7 मैचों में छठी जीत है, इसके अलावा एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



