आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया

0
105
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्‍लेऑफ की दहलीज पर पहुंच चुके आईपीएल 2026 के 68वें मैच में शनिवार को पंजाब किंग्‍स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडयम में शनिवार को खेला गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जोश इंग्लिस की 44 गेंदों पर 72 रन और आयुष बडोनी की 43 रनों की पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। अब्‍दुल समद 20 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट मिले। 197 रन के टारगेट को पंजाब ने 18 ओवर में चेज कर प्‍लेऑफ की उम्‍मीदों को जिंदा रखा। पंजाब के अब 15 अंक हो गए हैं। पंजाब के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने मैच विनिंग पारी खेली। साथ ही उन्‍होंने आईपीएल करयिर का पहला शतक लगाया। श्रेयस 51 गेंदों पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here