आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

0
85
आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का 65वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को हर हाल में जीतना होगा। टीम 12 मैच में 11 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर हैं। वहीं टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई 12 मैच में 8 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मैच हुए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 और मुंबई इंडियंस ने 25 मैच जीते हैं। इस सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की थी। कोलकाता नाइट राइडर्स बुधवार का मैच जीत भी जाती है, तो भी उसकी किस्मत पंजाब किंग्स के हाथों में रहेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुके हैं। अब एक जगह बची है, जिसके लिए 5 टीमें रेस में हैं। पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के 12-12 अंक हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के 11 अंक हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, मथीश पथिराना।

मुंबई इंडियंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here