आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

0
105
आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से मुंबई में होगा। मैच मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी की संभावना है, जो इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में नहीं उतरे हैं। वहीं, रोहित शर्मा भी चोट से उबरकर इस मैच में वापसी कर सकते हैं, उन्होंने पिछले दो मुकाबले मिस किए थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर काबिज है। आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों के बीच अब तक 41 मुकाबले हुए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस को 22, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को 19 में जीत मिली है। वानखेड़े में हुए 13 मैचों में भी मुंबई इंडियंस की टीम 8 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 मैच जीते हैं। लेकिन 2023 से दोनों टीमों के बीच हुए पांच मुकाबलों में मुंबई इंडियंस सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here