मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का 30वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसे मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। मुंबई की तरफ से इस मैच में तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने पारी की आखिरी बॉल पर मात्र 45 गेंदों में सेंचुरी पूरी की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 15.5 ओवर में 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गुजरात टाइटंस की टीम के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन वाशिंगटन सुंदर आए। उन्होंने 17 बॉल में 26 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शुभमन गिल ने 14, शाहरुख खान ने 17 और कगिसो रबाडा ने 12 रन बनाए। यह इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए दूसरी जीत है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



