आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया

0
105
आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है। टीम ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग कर रही लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। मुंबई ने 229 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। विल जैक्स ने आवेश खान की बॉल पर छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी। रन चेज में ओपनर्स ने मुंबई को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन की जोड़ी ने 65 बॉल पर 143 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित शर्मा ने 44 बॉल पर 6 चौके और 7 छक्कों के सहारे 84 रन बनाए। जबकि रायन रिकेल्टन ने 32 बॉल पर 83 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही थी, लेकिन फिर निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने जो प्रहार किया, उससे टीम ने 8 ओवर में 123 रन बनाए। लखनऊ एक समय 250 से ऊपर का स्कोर करती दिख रही थी। लेकिन फिर मुंबई के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की. कार्बिन बोश ने एक ही ओवर में पूरन और मार्श का शिकार किया। लखनऊ ने 37 रन के अंदर 4 विकेट गंवाए। आखिरी में हिम्मत और मार्करम की साझेदारी से टीम 200 का स्कोर पार करने में सफल रही। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 1 चौके और 8 छक्कों के दम पर 63 रन बनाए। जबकि मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में 44 बनाए। आखिरी में हिम्मत ने 31 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here