आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज

0
102
आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों के बीच यह इस सीजन की पहली टक्कर होगी। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। इसके अलावा, सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 167 गेंदों में सबसे तेज 400 रन का रिकॉर्ड बना चुके हैं। राजस्थान 9 मैच में 6 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली 8 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ 7वें पायदान पर हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार,  आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैच जीते, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 14 जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में दिल्ली ने जीता था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

राजस्थान रॉयल्स – यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर और यश राज पुनिया।

इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे

दिल्ली कैपिटल्स – अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विप्रज निगम, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here