मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान रॉयल्स हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अपने होम ग्राउंड, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं। टीम को अपना आखिरी लीग मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 मई को खेलना है। दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 5 और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 मैच जीते हैं। पिछले सीजन के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की थी। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। इकाना स्टेडियम में खेला गया पहला मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीता था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा और यश राज पूंजा।
लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव और प्रिंस यादव।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



