मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ आईपीएल 2026 की टॉप-4 टीमें तय हो गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। 26 मई को क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु और गुजरात आमने-सामने होंगे, जबकि 27 मई को एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए, जबकि पावरप्ले में ही मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 60 रन और हार्दिक पंड्या ने 34 रन बनाकर वापसी की कोशिश की, लेकिन लगातार गिरते विकेटों ने टीम को मैच से दूर कर दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा को 2-2 विकेट मिले। राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल ने 38 रन, जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों में 32 और दासुन शनाका ने 29 रन की पारी खेली। आखिर में रवींद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर ने तेजी से रन जोड़कर स्कोर 200 के पार पहुंचाया। मुंबई इंडियंस की ओर से दीपक चाहर और शार्दूल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और कॉर्बिन बॉश को 1-1 सफलता मिली।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



