मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 19वें सीजन का 34वां लीग मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया। इस मैच को डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी 5 विकेट से अपने नाम करने में सफल रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 205 रनों का स्कोर बनाया है। इस मैच में गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की। गिल इस मैच में 32 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। वहीं सुदर्शन के बल्ले से 58 गेंदों 100 रनों की शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने 1-1 विकेट हासिल किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 24 के स्कोर पर अपना पहला विकेट जैकब बेथेल के रूप में गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने विराट कोहली का शानदार तरीके से साथ देते हुए स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। कोहली और पडिक्कल के बीच इस मुकाबले में दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 155 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसने मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। देवदत्त पडिक्कल 55 रन बनाकर इस मैच में आउट हुए तो वहीं विराट कोहली के बल्ले से 81 रनों की पारी देखने को मिली। गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में राशिद खान ने 2 जबकि मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार ने 1-1 विकेट हासिल किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



