मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह बेंगलुरु का दूसरा होम ग्राउंड है। टीम के पास लय हासिल करने का मौका है। शानदार शुरुआत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है और लगातार दो हार के दबाव में है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15 और मुंबई इंडियंस ने 19 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे बेंगलुरु ने जीता था। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता। इस सीजन के पहले मैच में भी बेंगलुरु ने वानखेड़े में मुंबई को 18 रन से हराया था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान)/कोरबिन बॉश, रॉबिन मिंज/राज बावा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



