आईपीएल 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

0
68
आईपीएल 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत के साथ प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी, जबकि कोलकाता के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत जरूरी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच हुए हैं। बेंगलुरु ने 15 और कोलकाता ने 20 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेला गया मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

दोनों टीम की पॉसिबल प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम।

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here