मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच आज शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो वह पॉइंट्स टेबल में 18 अंक के साथ सबसे ऊपर थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 मैच में गुजरात टाइटंस को हराया और सीधे फाइनल में पहुंची। वही, गुजरात टाइटंस की टीम क्वालीफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में पहुंची है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगे हैं। दोनों के बीच अब तक 9 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें 5 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 4 गुजरात टाइटंस ने जीते हैं। कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा। इस सीजन में दोनों टीमों का तीन बार आमना-सामना हुआ है। लीग स्टेज में दोनों ने एक-एक जीत हासिल की है। जबकि क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराया था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट।
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



