आईपीएल 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज

0
91
आईपीएल 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 23वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने होमग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स को एक भी मैच नहीं हरा सकी है। टीम इस सीजन 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है, आज जीतकर टीम के पास पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने का मौका है। दूसरी ओर लखनऊ को 4 में से 2 में जीत मिली है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु और लखनऊ के बीच अब तक 6 आईपीएल मैच खेले गए। 4 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और महज 2 में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत मिली। हालांकि, लखनऊ की दोनों जीत बेंगलुरु के होमग्राउंड पर ही आई। आज का मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा। पिछले साल दोनों टीमें लखनऊ में भिड़ी थीं, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18.4 ओवर में ही 230 रन चेज कर लिए थे।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम/मंगेश यादव, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

लखनऊ सुपर जायंट्स : ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, आवेश खान, जॉर्ज लिंडे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here