मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के 34वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, वहीं गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथों में है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाटीदार इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके 22 सिक्स हैं। पहले नंबर पर 27 सिक्स के साथ हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं। इस सीजन आईपीएल 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स जुटाए हैं और छठे स्थान पर है। टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेपर्ड भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा।
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अशोक शर्मा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



