मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में 6 मई को पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लगातार 6 मैच जीतकर अजेय नजर आ रही पंजाब टीम पिछले दो मुकाबलों में हारकर दबाव में है। वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम अपने घर में पंजाब की कमजोरियों का फायदा उठाकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों टीमों ने आईपीएल में 25 बार एक-दूसरे का सामना किया है। सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब ने 8 जीते हैं। इस सीजन यह दोनों के बीच दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में पंजाब ने अपने होम ग्राउंड पर हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे हैदराबाद ने जीता था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, ईशन मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट।
पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मुशीर खान, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बरार।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



