आईपीएल 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया

0
92
आईपीएल 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला सोमवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बाजी मारने में सफल रही। सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 16 पॉइंट के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। यही नहीं, हैदराबाद की जीत का फायदा गुजरात टाइटंस को भी हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से गुजरात टाइटंस भी 16 पॉइंट के साथ प्लेऑफ में पहुंच गई है। इस तरह आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए 3 टीमें तय हो गईं। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनी थी। अब प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए 5 टीमों के बीच जंग है। इनमें पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम शामिल हैं। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेपॉक में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाने में सफल रही। चेन्नई की ओर से डेवॉल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली। वहीं, कार्तिक शर्मा ने 32 रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में किए। वहीं, साकिब हुसैन ने 2 विकेट अपने नाम किए। प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा को 1-1 सफलता मिली। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज बेहद खराब रहा। सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड तीसरे ही ओवर में चलते बने। अभिषेक शर्मा भी 8वें ओवर में पवेलियन लौट गए। इसके बाद हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन के बीच 75 रनों की साझेदारी हुई। क्लासेन 47 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन ईशान किशन दूसरे छोर से रनों की रफ्तार को बनाए रखने में कामयाब रहे। ईशान किशन 19वें ओवर में जब 70 रन बनाकर आउट हुए तब तक हैदराबाद की टीम जीत के करीब पहुंच चुकी थी। अंत में स्मरण रविचंद्रन ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here