आईपीएल 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हराया

0
100
आईपीएल 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हराया
Image Source : @SunRisers

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। इस हार के बावजूद बेंगलुरु लीग स्टेज में टॉप बनी रही। वहीं, हैदराबाद जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। अब आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। 256 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ओपनर वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रन बनाए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 21 रन का योगदान दिया। विराट कोहली इस बार बड़ी पारी नहीं खेल सके और 15 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में क्रुणाल पंड्या 41 और टिम डेविड 15 रन बनाकर नाबाद लौटे, लेकिन टीम 20 ओवर में 200/4 तक ही पहुंच सकी। सनराइजर्स के लिए ईशान मलिंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए, जबकि साकिब हुसैन और ट्रैविस हेड को 1-1 विकेट मिला।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 56 रन की पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जबकि ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रन बनाकर पारी को संभाला। हेनरिक क्लासन ने भी 24 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। आखिर में नितीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में नाबाद 29 रन जोड़कर टीम को 250 के पार पहुंचाया। बेंगलुरु के गेंदबाज पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए, जहां रसिख सलाम ने 2 विकेट लिए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या को 1-1 सफलता मिली।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here