मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 19वें सीजन के 21वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों का इस सीजन आज 5वां मैच रहेगा। राजस्थान रॉयल्स सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल टॉप पर है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद 4 में से केवल 1 मैच जीत सकी, और 3 मैच हार चुकी है। हेड टु हेड में में सनराइजर्स हैदराबाद आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 आईपीएल मैच खेले गए हैं। 12 में सनराइजर्स हैदराबाद और 9 में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली। हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए। इसमें 5 हैदराबाद और 1 मैच राजस्थान जीती। राजस्थान को हैदराबाद के खिलाफ आखिरी जीत 2023 सीजन में मिली थी। इसके बाद चार मैच खेले गए और सभी हैदराबाद ने जीते।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट। इम्पैक्ट प्लेयर- विष्णु विनोद।
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



