मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 में 21 अप्रैल को 31वां मुकाबला खेला गया, जिसमें 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से मात दी और सीजन की चौथी जीत अपने नाम की। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाकर चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने धमाका कर दिया। अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में नाबाद 135 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 10 छक्के जड़ने का कारनामा किया। ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने 37-37 रनों का योगदान दिया। कप्तान ईशान किशन ने 25 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी में सिर्फ कप्तान अक्षर पटेल का खाता खुल सका। उन्हें एक सफलता मिली। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



