आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला आज

0
98
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसका टॉस शाम 6.30 बजे से होना है। टीम इंडिया ने पहले ही सुपर-8 स्टेज में एंट्री कर ली है। हालांकि, टी-20 के नंबर-1 बैटर अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक खाता भी नहीं खोल सके। वे पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ जीरो पर आउट हुए। दूसरी ओर, नीदरलैंड्स को अगले राउंड की उम्मीदों के लिए जीत चाहिए। टीम आज हारी तो ग्रुप स्टेज में ही बाहर भी हो जाएगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत और नीदरलैंड्स की टीमें टी-20 इंटरनेशनल में दूसरी बार ही आमने-सामने होने जा रही हैं। इससे पहले 2022 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सिडनी में भिड़ी थीं। तब पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 179 रन बनाए थे, नीदरलैंड 123 रन ही बना पाया था। इस वर्ल्ड कप में भारत ने अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान को हराया है। टीम 6 पॉइंट्स के साथ ग्रुप स्टेज में टॉप पर है। दूसरी ओर नीदरलैंड्स को अमेरिका और पाकिस्तान से हार मिली, लेकिन टीम ने नामीबिया को हरा दिया। अब आज का मैच जीतकर टीम सुपर-8 की उम्मीदों को कायम रखेगी, लेकिन इसके लिए टीम को पाकिस्तान के हारने की दुआ करनी होगी। साथ ही अपना रन रेट अमेरिका से भी बेहतर रखना होगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत : ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज/जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

नीदरलैंड : माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लीन और फ्रेड क्लासन।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here