आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : यूएसए ने नीदरलैंड्स को 93 रन से हराया

0
95
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : यूएसए ने नीदरलैंड्स को 93 रन से हराया
Image Source : @T20WorldCup

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स को करारी हार थमा दी। यूएसए ने इस मुकाबले में 93 रनों से जीत हासिल की और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया। यूएसए की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की एसोसिएट देशों में सबसे बड़ी जीत हासिल की। इसी के साथ मोनांक पटेल की अगुवाई वाली टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। नीदरलैंड्स और यूएसए के बीच ये मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में नीदरलैंड्स ने टॉस जीता था और यूएसए को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। इसके बाद यूएसए के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की और 196 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने कमाल दिखाया और नीदरलैंड्स मुकाबला 93 रनों से हार गई। यूएसए ने इस मुकाबले में नीदरलैंड्स को 93 रनों से हराते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यूएसए की टीम एसोसिएट देशों में टी20 वर्ल्ड कप के रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली टीम बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड नेपाल के नाम था, जहां 2014 में उन्होंने हांकांग को 80 रनों से हराया था। तीसरे स्थान पर स्कॉटलैंड की टीम मौजूद है। स्कॉटलैंड ने इसी टी20 वर्ल्ड कप में इटली को कोलकाता में 73 रनों से हराया था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूएसए ने इस मुकाबले में शानदार बैटिंग की और 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना डाले। यूएसए के लिए सैतेजा मुक्कमल्ला ने कमाल की बल्लेबाजी कर अर्धशतक लगाया। 51 गेंदों पर इस खिलाड़ी ने 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 79 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अंत के ओवरों में शुभम रंजने ने कमाल का खेल दिखाया और 24 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान 3 चौके और 2 छक्के निकले। यूएसए के द्वारा दिए गए 197 रनों के लक्ष्य को नीदरलैंड्स की टीम हासिल नहीं कर सकी और पूरी टीम 15.5 ओवरों में 103 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ यूएसए ने मुकाबले को 93 रनों से अपने नाम कर लिया। यूएसए के लिए गेंदबाजी में हरमीत सिंह शानदार रहे, जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here