आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : सुपर-8 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

0
91
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : सुपर-8 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
Image Source : @T20WorldCup

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विल जैक्‍स और रेहान अहमद के बीच 16 गेंदों पर 44 रन की साझेदारी के चलते इंग्‍लैंड ने सुपर-8 के रोमांचक मैच में न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए न्‍यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। 160 रन के टारगेट को इंग्‍लैंड ने आखिरी ओवर में चेज कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड ने अच्‍छी शुरुआत के बाद घुटने टेक दिए। ऐसे में टीम जैसे-तैसे 159 रन तक पहुंच पाई। इंग्‍लैंड के गेंदबाजों ने पूरी तरह शिकंजा कसा रखा। टिम सीफर्ट और फिन एलन ने कीवी टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 42 गेंदों पर 64 रन जोड़े। पावरप्‍ले के बाद न्‍यूजीलैंड को दो ओवर में दो झके लगे। 7वें ओवर में टिम (35) तो 8वें ओवर में फिन एलन (29) आउट हुए। 3 नंबर पर उतरे रचिन रवींद्र ने 13 गेंदों पर 11 रन की धीमी पारी खेली। मार्क चैपमैन ने 9 गेंदों का सामना किया और 15 रन बनाए। 17वें और 18वें ओवर में टीम को फिर 2 झटके लगे। डेरेल मिचेल ने 8 गेंदों पर 3 रन की धीमी पारी खेली। वहीं ग्‍लेन फिलिप्‍स ने 28 गेंदों पर 39 रन कूट दिए। विल जैक्‍स ने उन्‍हें बोल्‍ड किया। आखिरी ओवर में कोल मैककॉन्ची कैच आउट हुए। उन्‍होंने 2 चौकों की मदद से 12 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली। कप्‍तान मिचेल सेंटनर 9 और मैट हेनरी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्‍लैंड की ओर से आदिल राशिद, विल जैक्‍स और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट चटकाए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 160 रन चेज करने उतरी इंग्‍लैंड की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में फिल सॉल्‍ट (2) कैच आउट हो गए। अगले ही ओवर में जोस बटलर पवेलियन लौट गए। उनका तो खाता तक नहीं खुला। इसके बाद हैरी ब्रूक ने जेकब बेथेल के साथ मिलकर 48 रनों की पार्टनरशिप की। 50 के स्‍कोर पर इंग्‍लैंड का तीसरा विकेट गिरा। 8वें ओवर की पहली गेंद पर कप्‍तान हैरी ब्रूक को ग्‍लेन फिलिप्‍स ने आउट किया। हैरी ने 24 गेंदों का सामना किया और 26 रन बनाए। अगले ही ओवर में रचिन रवींद्र ने बेथेल (21) को अपने जाल में फंसा लिया। 58 के स्‍कोर पर इंग्‍लैंड के 4 विकेट गिर चुके थे। अब सैम करन ने टॉम बैंटन के साथ इंग्‍लैंड की पारी को संभाला और स्‍कोर को 100 रन तक पहुंचा दिया। ड्रिंक्‍स ब्रेक के बाद सैम ने साफ कर दिया कि वह अब प्रहार करेंगे। हालांकि, 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर ही वह कैच आउट हो गए। सैम ने 22 गेंदों का सामना किया और 24 रन की पारी खेली। टॉम बैंटन ने 24 गेंदों का सामना किया और 33 रन बनाए। इसके बाद विल जैक्‍स और रेहान अहमद के बीच मैच विनिंग पार्ट‍नरशिप हुई। विल ने 18 गेंदों पर 32* रन कूट दिए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 4 चौके और 1 छक्‍का लगाया। वहीं रेहान अहमद 7 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। रचिन रवींद्र के खाते में 3 विकेट आए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here