मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। मेजबान इंग्लैंड ने एक बार (2009) और ऑस्ट्रेलिया ने छह बार यह टूर्नामेंट जीता है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमें अब तक पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल तक पहुंचने के लिए क्रमशः 6-6 जीत दर्ज की हैं। दोनों के बीच कुल 45 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 23 और इंग्लैंड ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 और इंग्लैंड ने 2 जीत हासिल की हैं। यह दोनों टीमों की चौथी बार वर्ल्ड कप फाइनल में टक्कर है। 2012, 2014 और 2018 के तीनों फाइनल ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे। लॉर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड ने अब तक खेले गए चारों टी20 मैच जीते हैं। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप चरण में दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, पाकिस्तान और भारत को हराकर और सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में स्थान बनाया है जबकि इंग्लैंड ने श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड को हराकर और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
दोनी टीमों की संभावित प्लेइंग-11
इंग्लैंड : डैनी हॉज, एमी जोन्स (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।
ऑस्ट्रेलिया : बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन।
News Source : Social Media
Image Source : X @ICC
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



