आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला आज

0
114
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज दो मुकाबले होने वाले हैं, जिनमें सबसे अधिक ध्यान भारत और दक्षिण अफ्रीका के आमने-सामने वाले मैच पर रहेगा। मैनचेस्टर में शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी, वह सेमीफाइनल की दिशा में एक बड़ा कदम रख देगी। इससे पहले ब्रिस्टल में दोपहर 3 बजे वेस्टइंडीज और श्रीलंका आमने-सामने होंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत ने पहले दोनों मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की है, टीम ने पाकिस्तान को 64 और नीदरलैंड को 95 रनों से हराया था। आज के मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर 200 टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनेंगी। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, क्योंकि उसने अब तक खेले गए 2 मैचों में सिर्फ एक ही जीत दर्ज की है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 24 टी-20 हुए हैं; भारत ने 11 जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 10 मैच जीते, और 3 मैच बेनतीजा रहे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत : शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी।

दक्षिण अफ्रीका : लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मारिजान कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा।

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here