आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया

0
68
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को पहली हार का सामना करना पड़ा जब रविवार को मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा (15 गेंदों में 31 रन; 4 चौके, 1 छक्का) और स्मृति मंधाना (12 गेंदों में 17 रन) की तेज शुरुवात के दम पर पावरप्ले में 59 रन बनाए। इसके बाद यस्तिका भाटिया ने 15 रन, जेमिमा रोड्रिग्स ने 12 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24 रन और दीप्ति शर्मा ने 29 रन जोड़े जबकि ऋचा घोष 15 रन बनाकर आउट हुईं। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने बीच-बीच में लगातार विकेट लेकर भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। दक्षिण अफ्रीका के लिए शबनीम इस्माइल और मारिजान कैप ने 2-2 विकेट लिए, जबकि आयाबोंगा खाका, नदीन डी क्लर्क और नॉनकुलुलेको म्लाबा को 1-1 विकेट मिला।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत धीमी रही। पावरप्ले में टीम ने सिर्फ 25 रन बनाये और 2 विकेट खो दिए। श्री चरणी ने कप्तान लॉरा वोल्वार्ट (20) और एनेरी डर्कसन (0) को आउट कर भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। उसके बाद मारिजान कैप और ताजमिन ब्रिट्स ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसमें ब्रिट्स ने 36 गेंदों में 40 रन बनाये। श्री चरणी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए और शेफाली को भी एक सफलता मिली। अंतिम चरण में दक्षिण अफ्रीका को 12 गेंदों में 18 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में मारिजान कैप ने दो छक्के जड़ कर 16 रन जुटाये और आखिरी ओवर की पहली गेंद पर क्लो ट्रायन ने चौका मारकर टीम को आसानी से जीत दिला दी। मारिजान कैप 81 रन बनाकर नाबाद रहीं।

News Source : Social Media

Image Source : X @ICC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here