मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज दो मैचों का आयोजन होगा। पहला मुकाबला मैनचेस्टर में शाम 7 बजे भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच ब्रिस्टल में रात 11 बजे दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच होगा। भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश—तीनों को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने-अपने समकक्ष मैच जीतना अनिवार्य है, क्योंकि ग्रुप-ए की तीनों टीमों के 3-3 मैचों में 4-4 अंक बराबर हैं और नीदरलैंड पहले ही टॉप-4 की रेस से बाहर हो चुकी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इतिहास की बात करें तो बांग्लादेश ने अब तक कभी भी भारत को टी20 में हराया नहीं है। दोनों टीमें कुल मिलाकर 3 बार आमने-सामने आईं और तीनों बार जीत भारत की रही है। कुल टी20 मुकाबलों में दोनों टीमों का रिकॉर्ड भी भारत के पक्ष में भारी है—23 में से भारत ने 20 मुकाबले जीते हैं और बांग्लादेश के नाम मात्र 3 जीत हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत : शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया/भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़/अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, एन श्री चरणी।
बांग्लादेश : दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शर्मीन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शूर्णा अख्तर, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCIWomen
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



