मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन आईसीसी की ताजा मेंस टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं, जिससे करीब 12 महीने से शीर्ष पर काबिज रहे अभिषेक शर्मा पिछड़ गए। ईशान टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बनने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। इससे पहले यह मुकाम विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के नाम रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ताजा रैंकिंग में ईशान के पास 876 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ईशान किशन की रैंकिंग उछाल का बड़ा कारण इस साल की शुरुआत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में उनका शानदार प्रदर्शन है। वर्ल्ड कप में उन्होंने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



