आगरा-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत की खबर

0
169

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां एक खड़े ट्रक से कार जा टकराई। मीडिया की माने तो हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ है। मीडिया में आई खबर के अनुसार, तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई, जिससे हादसा हो गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में कार सवार तीन लोग सहित चार की मौत हो गई। वहीं कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया सूत्रों की माने तो घायलों को जैंत पुलिस ने मथुरा हाईवे पर स्थित न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह 2 बजे कार सवार पांच लोग कोसी नंदगांव रोड स्थित कोकिलावन शनिधाम दर्शन करने जा रहे थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #Accident #Uttarpradesh #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here