मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज केरलम और माहे में मौसम विभाग ने तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र, सिक्किम, तमिलनाडु, पु्द्दुचेरी और उत्तराखंड में भी दिन भर बारिश की संभावना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आज बादल गरजने और ओलावृष्टि का अनुमान है। वही, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और विदर्भ में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी की आशंका है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



