आज के दौर का भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है : सीएम डॉ. मोहन यादव

0
79
आज के दौर का भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है : सीएम डॉ. मोहन यादव

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज के दौर का भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नक्सलमुक्त होने के बाद की स्वतंत्रता की वर्षगांठ विशेष आनंद का कारण बनी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर शनिवार को रविंद्र भवन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित “आजादी का महापर्व” कार्यक्रम में शामिल होकर प्रख्यात गायिका पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति के गीत सुने। कार्यक्रम में सभी नागरिकों को स्वतंत्रता की वर्षगांठ की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया के सामने अपने सामर्थ्य, पुरुषार्थ और पराक्रम की नई-नई कीर्ति गाथाएं लिख रहा है। ऐसे नेतृत्व की हमारी आवश्यकता की आस वर्षों बाद पूरी हुई है। आज के दौर के भारत की सेना देश के दुश्मनों को उनकी सीमा के अंदर जाकर मारने की हिम्मत रखती है, यह वर्तमान का शक्तिशाली भारत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र को गौरवान्वित करने का कार्य हो रहा है। हमें इस बात का गर्व है कि शहीद भगत सिंह से लेकर शहीद चंद्रशेखर आजाद तक तमाम क्रांतिकारी जिन्होंने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया है। हम पूरी क्षमता, योग्यता और बुद्धिमत्ता से गरीब, महिला, युवा, किसान सभी वर्गों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि इस साल का 15 अगस्त हमको एक अलग प्रकार के आनंद का अहसास करवा रहा है, क्योंकि अब मध्यप्रदेश नक्सल मुक्त है। दशकों से नक्सलवादियों ने हमारे निरपराध हजारों भाई बहनों का, अपने आतंक के कारण जीना दूभर किया था। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी नक्सलियों से त्रस्त था। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि आज हमने लाल सलाम को आखिरी सलाम कर दिया। यह प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। यह अपने आप विश्वास और शासन के संचालन के सामर्थ्य और साहस का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति के गायन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे तमिल भाषी हैं लेकिन भारत की कई भाषाओं में गाती हैं। उनके कंठ में मां सरस्वती का आशीर्वाद है। कलाकार को भाषाएं और भौगोलिक सीमाएं बांध नहीं सकतीं। इस सुंदर आयोजन के लिए संस्कृति मंत्री और संस्कृति विभाग बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कविता कृष्णमूर्ति के गायन के क्षेत्र में अविस्मरणीय और सुदीर्घ सेवाओं के लिए मध्यप्रदेश सरकार और नागरिकों की ओर से अभिनंदन भी किया। कार्यक्रम में दक्षिण-पश्चिम भोपाल के विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल की महापौर मालती राय, मप्र स्टेट वेयरहाउसिंग लॉजस्टिक्स कॉरर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच, नगर निगम भोपाल के सभापति किशन सूर्यवंशी, रविन्द्र यति, अपर मुख्य सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला और संगीत प्रेमी श्रोता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

News Source : mpinfo.org

Image Source : mpinfo.org

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here