मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत आज से ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत हरियाणा के गुरुग्राम में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक का होस्ट करेगा, जो कल तक चलेगी। बैठक में तीन मुख्य प्राथमिकताएं—ऊर्जा सुरक्षा एवं स्थिरता, ऊर्जा तक पहुँच और समानता, तथा प्रौद्योगिकी व नवाचार—पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सभी 11 ब्रिक्स सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और उच्चस्तरीय अधिकारी ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के लिए इस बैठक में भाग लेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय है, लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण। यह बैठक भारत को ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और एक समावेशी वैश्विक ऊर्जा के भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान करेगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @MinOfPower
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



