मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार 23 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे नैमिषारण्य सीतापुर में चक्रतीर्थ मार्जन और संतो से भेंट करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लोकसभा कलस्टर बैठक में हिस्सा लेंगे और पार्टी नेताओं संग बैठक करेंगे। फिर दोपहर करीब 2:30 बजे विधानसभा बैठक में सम्मिलित होंगे। इसके बाद दोपहर 3:35 बजे सीएम जनप्रतिनिधों के साथ बैठक करेंगे। फिर शाम को करीब 4:25 बजे प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



