आज से मध्य प्रदेश और ओडिशा के 5 दिन के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

0
97

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मध्य प्रदेश और ओडिशा के पांच दिन के दौरे पर रहेंगी। वे आज मध्य प्रदेश के बेतूल में आध्यात्मिक जागृति के माध्यम से आदिवासी समाज के सशक्तिकरण पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रपति कल ओंकारेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति ओडिशा में एम्स भुवनेश्वर द्वारा आयोजित एक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करेंगी और रायरांगपुर में कुसुमी ब्लॉक के खनन प्रभावित गांवों के लिए एक विशाल एकीकृत ग्रामीण पाइपलाइन जल आपूर्ति परियोजना लोकार्पण करेंगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शनिवार को पहाड़पुर में स्कूल और कौशल केंद्र सहित विभिन्न सुविधा केंद्रों का दौरा करेंगी। जहां उनका लाभार्थियों और बच्चों से बातचीत का भी कार्यक्रम निर्धारित है। बाद में, वे रायरांगपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 21 जून को मध्य प्रदेश के जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगी। बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी। यात्रा के अंतिम दिन, राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में सहरिया जनजाति के सदस्यों, चीता ट्रैकर्स, पर्यटक गाइडों और कुनो फील्ड टीम के सदस्यों से बातचीत करेंगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @rashtrapatibhvn

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here