आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल खेलेगी और फिर इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20I मैचों की शृंखला खेलेगी, उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच भी होंगे। नीतीश की जगह दाएं हाथ के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों दौरों के लिए भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार (23 जून) इस टीम में शामिल किए जाने की आधिकारिक घोषणा की।
बीसीसीआई के अनुसार, पुरुष चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया है। 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद नितीश ने अपनी बाईं जांघ (क्वाड्रिसेप्स) में तकलीफ़ की शिकायत की थी। मेडिकल जांच के बाद, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें रिहैबिलिटेशन (ठीक होने की प्रक्रिया) की सलाह दी है, जिसके कारण वे दोनों टी-20I सीरीज से बाहर हो गए हैं। सूर्यांश को श्रीलंका में हाल ही में हुई ट्राई-सीरीज में इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में बुलाया गया है। 23 साल के इस खिलाड़ी ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए पांच मैचों में 147 रन बनाए और टूर्नामेंट के दौरान 23 ओवर गेंदबाजी करके टीम में योगदान भी दिया। वे 2024-25 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी जीतने वाली मुंबई की टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने निचले मिडिल ऑर्डर में 251.92 के स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए थे।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



