इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में मध्यप्रदेश को बेस्ट स्टेट कैटेगरी में प्रथम और इंदौर को नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में प्रथम पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के द्वारा प्रदान किये गए। मीडिया की माने तो, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ राज्यपाल भी मौजूद थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में आप सबके बीच में आकर प्रसन्न हूँ। इंदौर ने अपने सबसे स्वच्छ शहर के दर्जे को बनाए रखा, मध्यप्रदेश के प्रथम आने पर सभी को बधाई। आज अलग-अलग श्रेणियों में 66 पुरस्कार प्राप्त करने वाले शहरों को भी बधाई। वर्ष 2047 तक भारत की आबादी बढ़ जाएगी। 50 प्रतिशत की आबादी शहरों में बसेगी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदौर ने एक-दो नहीं बल्कि 7 श्रेणियों के पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इंदौर शहर को सैनिटेशन में फस्र्ट प्राइज देकर सम्मानित किया गया है। इंदौर को गोवर्धन बायो सीएनजी प्लांट के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा कोविड इनोवेशन में इंदौर 2 नंबर पर रहा। बिल्ड एनवायरनमेंट और इकोनॉमी के लिए इंदौर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि पहला पुरस्कार जबलपुर को मिला है। आपको बता दें कि वर्ष 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए इंदौर शहर को सबसे ज्यादा पुरस्कार मिले हैं। इंदौर ने 7 पुरस्कार अपने नाम किए। पहले स्थान पर 5 पुरस्कार तो दूसरे स्थान पर 2 पुरस्कार जीते। वहीं सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतने वालों में दूसरे स्थान पर 4 पुरस्कार के साथ आगरा रहा, तो सूरत, अहमदाबाद और चंडीगढ़ 3-3 पुरस्कार के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Image source: @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



